दुनिया के सबसे महंगे घर ( Most Expensive Houses In The World )
दोस्तों आपको पता ही है, की हमारी जिंदगी में सबसे जरूरी सिर्फ 3 ही चीजे है, रोटी, कपड़ा और मकान, जिसमे से हर किसी का सपना होता है, एक आलीशान ओर बेहद खूबसूरत आशियाना बनाने का। लोग अपनी सालों की कमाई को सिर्फ अपने मकान(House) को बनाने में लगा देते है।
हर इंसान के लिए अपना घर स्वर्ग से सुंदर है।
तो क्या आपने कभी सोचा है, की दुनिया में सबसे महंगे मकान(Expensive Houses) कोनसे है। और क्या है ऐसा उन मकानों में, जिनकी वजह से उनकी कीमत इतनी ज्यादा है।
तो आइए पता करते है, की दुनिया के सबसे महंगे मकान(House) कोनसे है, ओर कौन है उन आलीशान बंगलो के मालिक।
Table of Contents
Top 8 Most Expensive Houses In The World – दुनिया के 8 सबसे महंगे घर।
तो चलिए अब इन मकानों पर एक नजर डालते है।
बकिंघम पैलेस
रानी एलिजाबेथ का यह पैलेस बकिंघम पैलेस ब्रिटेन में स्थित है, जिसकी कुल कीमत 1,560,000,000 डॉलर है। यह पैलेस 77 हजार वर्ग स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है, जिसमे कुल 775 बेडरूम, 52 शाही बेडरूम, 188 एम्प्लॉय बेडरूम, 92 ऑफिस मौजूद है।
ANTILIA, MUMBAI
भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अमीर भारतीय हैं। जिनके पास दुनिया का सबसे महंगा घर है, जोकि मुंबई स्थित 400,000 स्क्वेयर फीट मे फैला हुआ है, जो 2010 मे बन कर तैयार हो गया था।
Antilia 27 मंजिला ऊंचा है, पूरे घर में कुल 6 लिफ्ट मौजूद है, घर के शुरुआती 6 फ्लोर पार्किंग के लिए हैं, जहां एक साथ 168 कार पार्क हो सकती है। घर मे 3 स्विमिंग पुल, सिनेमा हॉल, आउटडोर गार्डन, स्पा, मंदिर, जिम, योगा स्टूडियो, आइस्क्रीम रूम, 3 हेलीपेट जैसी कई फैसिलिटी उपलब्ध है। इस घर में 600 इम्प्लॉई करते हैं।
Ellison Estate
LARRY ELLISON जोकि ORACIE CORPORATION के CEO हैं। इनका कैलिफ़ोर्निया शहर में एक शानदार घर है जो जापानी तकनीकी से बनाया गया है।
इनका घर 3.2 एकड़ में फैला हुआ, कृत्रिम रूप से बनाया गया तालाब है। इस घर में तीन कॉटेज, एक जिम, 8 पुल, ओर इसी के साथ 2 बगीचे ओर निजी तालाब मौजूद है। यह अपने शानदार फ़र्नीचर के लिए दुनिया भर में फेमस है।
इस आलीशान घर की कीमत 800 करोड़ के लगभग है।
Xanadu 2.0, Bill Gates
दुनिया के सबसे अमीर आदमीयों में से एक बिल गेट्स, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के मालिक है, इनके पास वाशिंगटन शहर के किनारे बसा एक बड़ा, सुन्दर नई तकनीक से बना शानदार आलीशान घर है। जिसका नाम Xanadu 2.0 है। जो कि 66 हजार वर्ग फीट में फेला हुआ है। जिसे बनने मे कुल 7 साल का समय लगा था।
इस घर मे आपको 1 जिम, 6 किचन, 7 बेडरूम, 24 बाथरूम,है, हमे पता है कि बिल गेट्स को किताबे पड़ने का कितना शोक है, उसी को देखते हुए एक बड़ी लाइब्रेरी ओर महमानो के लिए एक गेस्ट हाउस मौजूद है।
इस घर की कीमत 1100 करोड़ रुपए बताई गई है।
Jeff Bezos House, Amazon CEO
Amazon कंपनी के मालिक जैफ बेजॉस और दुनिया के सबसे अमीर इंसान है, इनका घर The Bevely Hills, दुनिया के सबसे महंगे घर में से एक है, यह 2 एकड़ जगह में फैला हुआ है।
इस घर में Gym, Tennis Court, स्विमिंग पूल, टेनिस का एक बड़ा Motor Court, 6 गैराज, Guest House, जैसी कई फैसिलिटी उपलब्ध है।
Kensington Palace Gardens, London
लक्ष्मी निवास मित्तल भारतीय मूल के उद्योगपति है। जोकि आर्सेलर मित्तल के वर्तमान चेयरमेन है, जो अब लंदन में रहते है, इन्हे पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है।
इनका लंदन मे एक शानदार घर है, जिसका नाम दुनिया के 10 Expensive House’s मे शामिल है।
इनका घर केंसिंग्टन गार्डन पर बिलियनेर्स रो पर स्थित है, इनके घर में 12 बेडरूम, तुर्की कला मे बने बाथरूम, ओर 20 कार की पार्किंग जैसी कई फैसिलिटी उपलब्ध है। जिसकी कीमत 128 मिलियन डॉलर है।
Classy Waterfront Villa, Bernard Arnault
Bernard Arnault जोकि LVMH कंपनी के सीईओ है, फ्रांस के पहले सबसे अमीर आदमी है, फ्रांस के पेरिस शहर में इनका घर मौजूद है, जिसका नाम Classy waterfront villa है।
इस घर में 7 बैडरूम, 5 बाथरूम, 1 Swimming Pool, 1 Tennis Court, Guest Room और गेस्ट हाउस मौजूद है।
Trump Tower
ट्रंप टावर न्यूयॉर्क शहर में बसा हे, जिसके मालिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं एक सफल बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप है।
ट्रंप अपने कार्यकाल में WHITE HOUSE में रहते थे, राष्ट्रपति बनने से पहले वह इसी घर में रहते थे, यह घर दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। यह घर बड़ा एवं बेहद सुंदर घर हैं।
इस घर में कुल 66 फ्लोर हैं जिसमें से तीन फ्लोर का फर्नीचर सोने और मार्बल से बना हैं।
तो ये थे दुनिया के सबसे महंगे घर, आशा करते है, इनसे आपको भी प्रेरणा मिली होगी, जीवन में कुछ अच्छा करने की ।