Dino James Life Story In Hindi
आज हम आपको मध्य प्रदेश के भोपाल के छोटे से गांव में रहने वाले लड़के की 12 साल तक मुंबई में Struggle की कहानी सुनने वाले है।
जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली है।
Table of Contents
Dino James Biography In Hindi – डिनो जेम्स का जीवन परिचय
Dino james एक भारतीय Rapper, Singer, Composer & Lyricist है, वो अपने द्वारा बनाए गए वीडियो सिर्फ अपने यूट्यूब चैनल ‘Dino james’ पर अपलोड करते है, वो ज्यादातर गाने, ओर रैप अपने निजी जिंदगी के Experiences और Struggle के उपर बनाते है, वो अपनी निजी जिंदगी को सोंग के रूप में लोगो को बताते है, ओर मोटिवेट करते है।
Dino James Biography
Story Of Dino James – Dino James की कहानी
Dino James का जन्म 12 नवंबर 1991 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के पास एक छोटे से गांव घोड़ाडोंगरी में हुआ था, Dino James के पिता का नाम Jimmy James है जो एक Electric Contractor है और Dino की माता का नाम Rani James है जो एक हाउस वाइफ है।
हर पिता का एक सपना होता है की उनका लड़का डॉक्टर या इंजीनियर बने Dino के पिता का भी यही सपना था, लेकिन Dino को बचपन से पढ़ाई लिखाई का शौक नही था, उनको खेलकुद में ज्यादा रुचि थी, और Dino को बचपन से ही Actor बनना चाहते थे।
Dino अपने सपनो को पूरा करने के लिए सन् 2002 में सपनों के शहर मुंबई में आ गए, Dino ने मुंबई में 2 साल तक स्ट्रगल किया, ओर उन्हे छोटा मोटा काम मिलने लगा लेकिन Dino को वो काम नही मिल रहा था जिससे उनका नाम लोगो की जुबां पर आ जाए।
जिसके बाद Dino घर वापस आ गए ओर उनके पापा के काम में हाथ बटाने लगे जिसके बाद उनके पापा और उनके बीच बननी कम हो गई ओर उनके ओर उनके पापा के बीच में झगड़े होने लगे, जिसके बाद वो फिर से अपनी किस्मत आजमाने वापस मुंबई आ गए और फिर से स्ट्रगल शुरू किया।
Dino एक दिन पार्क में बैठे थे और एक लड़का पार्क में बैठकर गिटार बजा रहा था, उसे देखकर Dino को लगा उन्हे भी सिंगर बनना है, ओर उन्होंने गाने लिखने शुरू किए।
Career Of Dino James
Dino ने अपना पहला गाना 17 अक्टूबर 2016 को ‘BeingIndian’ यूट्यूब चैनल पर ‘Loser’ नाम से अपलोड किया था, जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया था, यह एक मोटिवेशनल सोंग है, इस गाने पर आज 58 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
जिसके बाद Dino ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपनी Ex girlfriend के साथ ब्रेकअप के बाद ‘Girlfriend’ सोंग रिलीज किया जिसमे Dino ने कुछ गलियों का प्रयोग किया था यह वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गया था, इस गाने पर 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मौजूद है, इस गाने के बाद Dino सबकी नजरों में आ गए थे, और Dino के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सी हुई, Dino हर तरफ वायरल हो गए थे।
जिसके बाद Dino ने कई सारे अच्छे गाने अपलोड किए ओर आज Dino के कई सारे गाने हम उनके यूट्यूब चैनल पर देख सकते है।
About Dino James
Dino James Religion – Christian
Dino James Net Worth – 30 – 40 Lakhs (Approx)
Dino James Age – 29 Years
Dino James Girlfriend – Unknown
Dino James Birth Place – Bhopal
यह जरूर पढ़े –
Dino James Biography In Hindi
Dino James Song’s
Dino के लगभग हर गाने उनकी Real life Struggle और Success के उपर बनाए है, Dino अपने रैप सोंग्स से लोगो को मोटिवेट, ओर इंस्पायर करते है।
Loser
Loser, Dino का पहला गाना था, इस गाने के माध्यम से Dino बताते हैं की वह शुरूवात में जब काम करने की आशा में मुंबई आए थे तो उन्होंने किन-किन परिस्थितियों से लड़ाई की थी और किस तरह मुंबई जैसे शहर में सरवाइव किया था।
Loser को Dino ने 17 अक्टूबर 2016 को BeingIndian यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।
Girlfriend
Girlfriend गाना Dino ने Loser गाने के तीन दिन बाद 19 अक्टूबर 2016 को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था, यह गाना Dino ने अपनी ex girlfriend के उपर बनाया था।
Kaalia
कालिया गाने को Dino ने 5 मई 2017 को अपलोड किया था, इस गाने में Dino ने बताया कि लोग इंसान के कलर से उनकी पहचान करते है।
हमारे देश में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग काले हैं लोग त्वचा के रंग से इंसान की पहचान क्यों कर लेते हैं, काला रंग होना हमारे देश में गुनाह है किया?
Maa
Dino ने यहां गाना 14 मई 2017 यानी मदर्स डे पर अपनी मां के लिए बनाया था, ओर उन्होंने ने इस गाने को अपनी मां के लिए लिखा था।
Yaadein
यह गाना Dino ने अपनी girlfriend के उपर बनाया था। इस गाने पर आज 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज चुके हैं, और इस गाने पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, इस गाने को 7 सितंबर 2017 को अपलोड किया गया था।
Hancock
Hancock Dino के कुत्ते का नाम था जिसे Dino बहुत पसंद करते थे, एक दिन Dino का Hancock, Dino को छोड़कर और इस दुनिया को अलविदा कर चला गया Hancock की यादों में Dino ने यह गाना बनाया था।
Unstoppable
Unstoppable एक मोटिवेशन रैप सोंग है, जिसे Dino ने 22 मई 2018 को अपलोड किया था इस वीडियो पर आज 30 मिलियन व्यूज ओर 810k लाइक मौजूद है।
Achi Maza Aayi
Achi Maza Aayi वीडियो को Dino ने 9 नवंबर 2018 को अपलोड किया था, इस वीडियो पर आज 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज ओर 1 मिलियन लाइक मौजूद है।
Dooriyan
यह गाना बदलते रिस्तो के उपर है, इस गाने को Dino ने 6 दिसंबर 2019 को अपलोड किया था, इस गाने पर आज 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.4 मिलियन लाइक मौजूद है।
जिसके अलावा Dino ने Tandav, Sachin: chote Kad ka Jin, Thanks A Lot, Dil Kahi Ka, Mirage, Nidarr, जैसे कई सारे गाने आप Dino के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
Plastic
डिनो ने हाल ही में अपना एक नया रैप सॉन्ग लॉन्च किया है जिसका टाइटल उन्होंने Plastic रखा है।
Social Media
Dino social media पर काफी एक्टिव रहते हैं।
YouTube
Dino James के यूट्यूब चैनल पर 4.85 मिलियन सबस्क्राइबर मौजूद है। ओर Dino ने अपने यूट्यूब चैनल पर 23 से ज्यादा सोंग अपलोड कर चुके हैं।
Dino के Instagram account पर 665k से ज्यादा फॉलवर्स मौजूद है ओर Dino ने Instagram पर 1 हजार से ज्यादा पोस्ट अपलोड कर चुके हैं।
Dino के twitter account पर 7 हजार से ज्यादा followers मौजूद है।
Dino के फेसबुक पेज को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगो ने like किया है ।
Dino James की लाइफ हमें सिखाती है की किस तरह एक मध्य प्रदेश के छोटे से गांव का लड़का किस तरह बड़े शहर मुंबई में जाकर अपनी पहचान बनाता है, और किस तरह लोगो के दिल पर राज करता है।
उम्मीद करते है, Dino James की कहानी ने आपको Inspire तो जरूर किया होगा, इससे अपनो के साथ Share करना ना भूले।