एडेन मार्कराम एक साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर है, जो एक बेस्टमैन है, ये आईपीएल (IPL) में पंजाब किंग की और से खेलते है। Aiden Markram एक नई उम्र के खिलाड़ी है इनका जन्म 4 अक्टूबर 1994 को सेंचुरियन, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। इनकी उम्र 26 वर्ष है, ये दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल है, ये अब तक दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका U19, नेल्सन मंडेला बे स्टार्स, दक्षिण अफ्रीका A, डरहम, पार्ल रॉक्स, हैम्पशायर, पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके है। इन्होंने सितंबर 2017 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, इससे पहले ये दक्षिण अफ्रीका U19 के कप्तान रह चुके है।
Table of Contents
Aiden Markram Biography In Hindi – एडेन मार्कराम का जीवन परिचय
एडेन मार्कराम के बारे में –
पूरा नाम – एडेन काइल मार्क्राम
जन्म – 4 अक्टूबर 1994 को सेंचुरियन,
गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका
ऊंचाई – 6.1 फीट
बल्लेबाजी – राइट-हैंडेड
बॉलिंग – राइट-आर्म ऑफब्रेक
एडेन मार्कराम साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी है जिनका पूरा नाम एडेन काइल मार्क्राम है, इनका जन्म 4 अक्टूबर 1994 को सेंचुरियन, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। इनकी ऊंचाई 6.1 फुट है और ये दाहिने हाथ के बल्लेबाज है। और राइट-आर्म ऑफब्रेक बोलिंग करते है।
टीम – साउथ अफ्रीका
टेस्ट जर्सी न. – 4
ODI जर्सी न. – 4
T20 जर्सी न. – 4
इंटरनेशनल डेब्यू
टेस्ट डेब्यू – 28 सितंबर 2017 vs बांग्लादेश
ODI डेब्यू – 22 अक्टूबर 2017 vs बांग्लादेश
T20 डेब्यू – 22 मार्च 2019 vs श्री लंका
टीम जानकारी
नॉर्थर्स (2014 से अब तक)
टाइटन्स (2016 से अब तक)
डरहम (2018)
पार्ल रॉक्स (2019)
हैम्पशायर (2021)
पंजाब किंग्स (2021)
करियर
टेस्ट –
कुल मैच – 25
रन – 1824
एवरेज – 39.65
कुल 50 – 9
कुल 100 – 5
बेस्ट – 152
विकेट – 0
कैंच – 24
ODI –
कुल मैच – 34
रन – 843
एवरेज – 28.10
कुल 50 – 3
कुल 100 – 0
बेस्ट – 96
विकेट – 7
कैंच – 17
बेस्ट बोलिंग – 2/18
T20
कुल मैच – 15
रन – 426
एवरेज – 35.50
कुल 50 – 4
कुल 100 – 0
बेस्ट – 70
विकेट – 5
कैंच – 13
बेस्ट बोलिंग – 3/21
Aiden Markram Career
AIDEN MARKRAM DOMESTIC CAREER
मार्कराम ने अपना पहला डेब्यू 9 अक्टूबर 2014 को नॉर्दर्न क्रिकेट टीम में दक्षिण पश्चिमी जिलों के खिलाफ किया था। 2015 में हुए अफ्रीका T20 कप के दौरान भी मार्कराम इसी टीम से जुड़े थे।
मई 2017 में मार्कराम का नाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट एनुअल फंक्शन में डोमेस्टिक न्यूकमर की सूची में शामिल था।
अगस्त 2017 में हुए T20 ग्लोबल लीग में टीम नेल्सन मंडेला बे स्टार्स में मार्कराम का नाम शामिल था।
अक्टूबर 2018 में, मार्कराम का नाम मज़ांसी सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट के चलते टीम पार्ल रॉक्स में शामिल किया गया था।
सितंबर 2019 में, मार्कराम का नाम पार्ल रॉक्स टीम में शामिल किया गया था, मज़ांसी सुपर लीग टूर्नामेंट 2019 के लिए।
2021 में हुए IPL जिसका पहला हाफ इंडिया में खेला गया था परंतु कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा गया था, जिसका दूसरा हाफ अब UAE में आयोजित किया गया है, मार्कराम पंजाब किंग्स की टीम में शामिल है जिसके कैप्टन केएल राहुल है।
AIDEN MARKRAM INTERNATIONAL CAREER
2017 जून में, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड में मार्कराम का नाम शामिल किया गया था, परंतु उन्हें सीरीज में खेलने नही मिला था।
2017 में, इन्हे कैप्टन बनाया गया था साउथ अफ्रीका टीम A का जो की इंडिया टीम A के किलाफ था।
2017 में, साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में मार्कराम का नाम शामिल था, जो बांग्लादेश के किलाफ खेला जाने वाला था। मार्कराम ने अपना टेस्ट डेब्यू 28 सितंबर 2017 को बंगलादेश के किलाफ किया था।
अक्टूबर 2017 में, मार्कराम को ODI में हाशिम अमला की जगह बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम में शामिल किया गया। जहां उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में उन्होंने 66 रन की पारी खेली और 2 विकेट लिए थे।
एडेन मार्कराम की अविश्वसनीय शुरुआत
6 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में मार्कराम ने 186 गेंदों पर 143 रन की एक बेहद शानदार पारी खेली थी।
दिसंबर 2017 में, मार्कराम ने अपना दूसरा टेस्ट शतक बनाया, साउथ अफ्रीका के मार्कराम एक मात्र खिलाड़ी है जिन्होंने अपने पहले तीन टेस्ट मैचों में दो शतक बनाया है।
30 मार्च 2018 में, मार्कराम ने अपने कैरियर का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया था, मार्कराम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच के पहले दिन 152 रन की शानदार पारी खेली थी।
आपके लिए-
कप्तान मार्कराम
फरवरी 2018 में, साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पांच एकदिवसीय (ODI) और T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेले जाने वाली थी जिसमे साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस थे, लेकिन फाफ डू प्लेसिस को उंगली की चोट के कारण फाफ को श्रंखला से बाहर कर दिया गया था। फाफ डू प्लेसिस की अनुपस्थिति के कारण मार्कराम को साउथ अफ्रीका के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। मार्कराम महज 23 साल 123 दिन की उम्र में, ग्रीम स्मिथ के बाद एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके है।
FAQ About Aiden Markram-
एडेन मार्कराम कोन है?
एडेन मार्कराम एक साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर है।
एडेन मार्कराम का पूरा नाम क्या है?
एडेन मार्कराम का पूरा नाम एडेन काइल मार्क्राम है
एडेन मार्कराम किनते वर्ष के है?
एडेन मार्कराम 26 वर्ष के है।
एडेन मार्कराम किस हाथ के बल्लेबाज है?
एडेन मार्कराम दाएं हाथ के बल्लेबाज है।
एडेन मार्कराम की ऊंचाई कितनी है?
एडेन मार्कराम की ऊंचाई 6.1 फिट है।
एडेन मार्कराम आईपीएल (IPL) में किस टीम की तरफ से खेलते हैं?
एडेन मार्कराम आईपीएल में केएल राहुल की पंजाब किंग्स की ओर से खेलते है।
एडेन मार्कराम का जन्म कब हुआ था?
एडेन मार्कराम का जन्म 4 अक्टूबर 1994 में हुआ था।
एडेन मार्कराम का जन्म कहां हुआ था?
एडेन मार्कराम का जन्म सेंचुरियन, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
एडेन मार्कराम का जन्म कब और कहां हुआ था?
एडेन मार्क्रम का जन्म 4 अक्टूबर 1994 में सेंचुरियन, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
एडेन मार्कराम कितनी उम्र में कप्तान बने थे?
एडेन मार्कराम 23 साल 123 की उम्र में कप्तान बने थे।