सफलता पाने के लिए प्रेरणादायक नियम -10 Best Inspirational Rules For Success
आज हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है, हर कोई अपने जीवन में उचाईयों को छूना चाहता है, हर कोई क्रोरोडो रुपए कामना चाहता है, पर क्यों सिर्फ कुछ ही लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर पाते, वो ऐसा क्या करते है, उनंके पास ऐसी कोनसे राज़ है, जिनकी वजह से वो और भी सफल होते जा रहे है।
अगर जीवन में सफलता पानी है तो, जीवन में संघर्ष तो करना ही होगा, हम सोचते हैं कि कुछ लोग हमेशा सफल क्यों होते हैं। अधिकांश से सफल व्यक्ति में निम्न गुण सामान मिलते हैं–
Table of Contents
सफलता पाने के लिए 10 प्रेरणादायक नियम – 10 Inspirational Rules For Success
जीवन में सफलता पाने के तरीके
#10. निर्णय लेने की योग्यता।
ऐसे व्यक्ति तुरंत निर्णय लेने में चुकते नहीं। निर्णय गलत हे या सही है, यह एक अलग बात है, प्रत्येक मनुष्य में अपने दम पर निर्णय लेने की योग्यता तो होनी ही चाहिए, चाहे वह सफल या असफल ही क्यों ना हो, जिससे होगा यह की अपने आने वाले जीवन में कठिनाइयों को वह अपनी सूझ-बूझ से आसानी से निर्णय लेकर पार कर सकेगा।
Franklin Roosevelt ने कहा है-
आप एक तरीका काम में लें, यदि वह असफल हो जाता है, तो इसे खुले मन से स्वीकार करेंऔर दूसरे तरीके को काम में ले, सबसे बड़ी बात है कि कोई ना कोई तरीका अवश्य काम में लाएं
#9. ऐसा कार्य करना, जिसे आप पसंद न करते हो।
यह बात समझने वाली है कि हम मैं से बहुत से व्यक्ति जिस काम को पसंद नहीं करते हैं उन्हें वही कार्य करना पड़ता है,
तो हम उस कार्य से पीछे हटने की कोशिश करते हैं या फिर अपना रास्ता बदल लेते हैं,चाहे वह कार्य हमें वास्तविक रूप से सफलता के द्वार पर ले जाने वाला ही क्यों ना हो।
लेकिन सफल होने वाले व्यक्ति हर वह काम करने की लगन रखते हैं चाहे वह काम पसंद हो या नहीं हो, उनका एक ही लक्ष्य होता है- जीवन में केवल सफलता प्राप्त करना।
#8. सबसे महत्वपूर्ण कार्य सबसे पहले करते हैं।
सफल व्यक्ति मैं एक खूबी होती है, कि वह महत्वपूर्ण कार्य एवं कम महत्वपूर्ण कार्यों में अंतर कर पाने की योग्यता रखते है ।
ऐसे व्यक्ति ऊर्जा एवं समय को व्यर्थ के कामों एवं कम महत्वपूर्ण कार्यों में खराब नहीं करते हैं, बल्कि वे उसी ऊर्जा एवं समय को अच्छे कामों में उपयोग करते हैं, सफल व्यक्ति समय का सदुपयोग अच्छी तरह से करना जानते है, जो व्यक्ति समय की कीमत नहीं करता वो समय के साथ साथ ही ख़तम हो जाते है ।
#7. सफलता से मित्रता करना।
सफल व्यक्ति में एक महत्वपूर्ण विशेषता होती है, कि सफल व्यक्ति किसी भी कार्य को करने से पहले, उस कार्य का सफल होना, या असफल होना इस बात की चिंता बिल्कुल नहीं करते हैं,
जब उन्हें असफलता मिलती है तो वह निराश नहीं होते बल्कि असफलता को संयम और गंभीरता से अध्ययन करते हैं की असल गलती उनसे कहां हुई है, उस गलती का समाधान कर वहां पुनः आगे बढ़ते हैं।
सफल व्यक्ति असफलता को अपना मार्गदर्शक एवं साथी बनाकर आगे बढ़ते जाते हैं और एक दिन यह असफलता ही उन्हें सफल बनाती है।
#6. एक कार्य पर पूर्ण फोकस।
अधिकांश से सफल व्यक्तियों में एक और महत्वपूर्ण बात यह पाई जाती है कि वे अपना पूरा ध्यान किसी एक कार्य को पूर्ण ध्यान के साथ संपन्न करने मैं लगाते हैं।
वो उनकी सारी ताकत, ऊर्जा और मेहनत बस उस कार्य को पूरा करने में लगा देते है।
ऐसे सफल व्यक्ति एक बार में एक ही काम पर अपना पूरा फोकस रखते हैं, बहुकार्यो, या अनेक कामों (multitask) पर अपना ध्यान नहीं रखते।
ऐसा करने से आप जिस कार्य पर आप ध्यान केंद्रित करते है, वह कार्य उसके सही समय पर सही तरीके से पूर्ण हो जाता है।
#5. सकारात्मक दृष्टिकोण।
सफल व्यक्ति जिस भी कार्य को शुरू करते हैं, उसे सकारात्मक भाव से शुरू करते हैं।
वह हर असफलता में भी सकारात्मक पहलू देखते हैं। उन्हें हर कठिनाई, हर समस्या में सकारात्मक लाभ दिखाई देता है।
वस्तुत: सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण वह निराश नहीं होते हैं, वे बिना हारे, हर विपरीत परिस्थितियों में, पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ते जाते हैं। सकारात्मक व्यवहार एवं सकारात्मक दृष्टिकोण, जीवन में सफलता की आवश्यक शर्तें हैं।
यह जरूर पढ़े –
#4. असफलता का भय।
एक सफल व्यक्ति जब कोई कार्य करता है, तो असफलता के भय से हिचकिचाते नहीं है।
ऐसे व्यक्ति अदम्य आत्मविश्वास के धनी होते हैं, साहसी होते हैं। इनका कार्य पूर्व योजना के अनुसार शुरू होता है एवं पूर्व निर्धारित समय पर पूर्ण हो जाता है।
योजना बनाते समय यह काफी गंभीरतापूर्वक विचार करते हैं एवं हर आने वाली अच्छी बुरी परिस्थितियों का आकलन करने का प्रयास करते हैं।
#3. समय का महत्व।
सफल व्यक्ति समय का महत्व एवं इसकी कीमत समझते हैं।
सफल व्यक्ति अपने समय को व्यर्थ के कामों में खराब नहीं करते हैं। कुछ लोग तो समय पाबन्दी के मामले में कुछ अधिक ही नियम कानूनों मैं स्वयं को बांधकर जीवन जीते हैं।
हर सफल व्यक्ति इतना अनुशासित नहीं होता। लेकिन अधिकांश सफल व्यक्ति समय की कीमत को अच्छी तरह समझते है, और समय का पूर्ण सम्मान करते है।
#2. कुछ सीखने की आंतरिक इच्छा।
जो व्यक्ति सफल होते हैं जो जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं वहां मस्तिष्क खुला रखते है।
अपने उद्देश्य/लक्ष्य प्राप्ति हेतु यदि कोई नई चीज या नया विचार उन्हें नजर आता है तो, तो वह उस जानकारी को प्राप्त करने की जिज्ञासा रखते है, नई तकनीक सीखने हेतु, नए तरीकों को अमल मैं लाने की इच्छा रखते हैं। ताकि वह आधुनिक तकनीकों की जानकारी लेने में पीछे ना रह जाए।
#1. जीवन में उद्देश्य हमेशा मौजूद।
सफल व्यक्ति जीवन में एक उद्देश्य लेकर चलता है। ऐसे व्यक्ति आंतरिक रूप से दृढ़ होते हैं।
अपनी दृढ़ इच्छापूर्ति को अपना उद्देश्य बना लेते हैं। अन्य लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं? वे इसकी परवाह कभी नहीं करते हैं, जो उनकी इच्छा होती है, जो उद्देश्य उन्होंने तय कर रखा है। वहां सिर्फ उसी पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं
वे स्वयं से ही अधिकांश परिस्थिति में प्रेरित होते हैं।
अपनी इच्छा की पूर्ति हेतु, अपने उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु, ऐसे व्यक्ति पूर्ण उत्साह से, पूरी तन्मयता से, दृढ़ निश्चय के साथ पूरी निष्ठा से मेहनत करते हैं एवं सफलता हासिल करते हैं।
आपके जीवन को बदलने की ज़िम्मेदारी सिर्फ आपकी है।
किसी ने कहा है कि-
सफलता की राह में असफलता के कई स्टॉप्स (stops) आ सकते हैं, लेकिन आप कहीं ठहरे नहीं। बस पूर्ण आत्मविश्वास, आत्म बल के साथ मेहनत करने का जज्बा लिए दृढ़ता से आगे बढ़ते रहें, सफलता की मंजिल आपको अवश्य मिलेगी
तो यह थे कुछ महत्वपूर्ण प्रेरणादायक नियम जिनकी मदद से आप आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हो, अगर यह आपके लिए मददगार साबित हुआ हो तो और लोगों को शेयर जरूर करे।